13 जुलाई 2014 - 17:33
दाइश, इस्राईल की योजना पर काम कर रहा हैं।

ईरान के उपविदेशमंत्री ने आतंकवादी गुट दाइश को जायोनी शासन की योजनाओं का संचालनकर्ता बताया है।

ईरान के उपविदेशमंत्री ने आतंकवादी गुट दाइश को जायोनी शासन की योजनाओं का संचालनकर्ता बताया है।
हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने एक साक्षात्कार में कहा कि गज़्जा पट्टी और पश्चिमी किनारे पर जायोनी शासन के पाश्विक हमले और इन हमलों के प्रति आतंकवादी गुट दाइश के मौन से सिद्ध हो गया है कि वह तेलअवीव की नीतियों का संचालनकर्ता है और वह अपने हथियारों एवं क्षमता का प्रयोग मुसलमान जनता तथा इस्लामी देशों के विरुद्ध कर रहा है।
उन्होंने आतंकवादी गुट दाइश को गुप्तचर सेवाओं के हाथ का खिलौना बताया और कहा कि अगर दाइश क्रांतिकारी और सुन्नी मुसलमानों की रक्षा करने वाला था तो उसे इस समय फिलिस्तीन के इस्लामी प्रतिरोधक संगठन हमास, जेहादे इस्लामी और फिलिस्तीन के दूसरे प्रतिरोधक गुटों के साथ होना चाहिये।
ईरान के उपविदेशमंत्री ने बल देकर कहा कि इस्लामी रिपब्लिक ईरान पूरी शक्ति के साथ चाहे वह शिया प्रतिरोध हो या सुन्नी जायोनी शासन के मुकाबले में समर्थन करता है।